कांग्रेस ने की नुक्कड़ सभा में उठा महंगाई का मुद्दा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 Jul 2024 7:40 PM (IST)
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज का रेट बढ़ाने पर चिंता व्यक्त
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ग्वाला बस्ती, टेल्को में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित थे. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की विरोधी है. तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद से एक बार फिर महंगाई बढ़ गयी है. सभी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज का रेट बढ़ाने पर चिंता व्यक्त की गयी. वहीं उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लागू किए गये योजनाओं की भी जानकारी दी. इस मौके पर संजय कुमार, सतीश कुमार, रियाजुद्दीन खान, अरुण सिंह, राजकिशोर प्रसाद, नरेंद्र कुमार, एसपी सिंह, उदय कुमार सिंह, इंदूभूषण यादव, मुकेश कुमार, मुन्ना शर्मा, मनोज कुमार, हरजीत साहनी, संगीता देवी, अशोक शर्मा, निरंजन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




