Inter jdc cricket tournament at armoury ground: आर्मरी ग्राउंड में इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 22 Jan 2026 8:52 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग, टाटा वर्कर्स यूनियन व प्रबंधन की ओर से आर्मरी ग्राउंड में गुरुवार से इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग, टाटा वर्कर्स यूनियन व प्रबंधन की ओर से आर्मरी ग्राउंड में गुरुवार से इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. चार फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों का स्वागत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह और हेड स्पोटर्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनन्या लेपि, फिरोज़ खान, पूनम सिंह एवं रेणु भदोरिया, विजय चौधरी, बंसी महतो, बालाजी एवं विभाष की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. दिन के पहले मैच में सप्लाई चेन की टीम ने ट्यूब्स डिवीजन 8 विकेट से हराया. अजय (41) प्लेयर ऑफ द मैच बने. दूसरा मैच एलडी 1 बनाम इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस हुआ. इसमें इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस ने जीत दर्ज की. रोहित कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने. तीसरा मैच सेफ्टी आइबीएमडी बनाम कारपोरेट फंकशन रहा, जिसमें कारपोरेट फंक्शन की टीम जीती. मैन ऑफ द मैच कारपोरेट फंकशन के राहुल शर्मा हे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola