ePaper

बैंक ऑफ बड़ौदा की परसुडीह, डिमना एवं एसएमइ शाखा का उद्घाटन

Updated at : 20 Jul 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की परसुडीह, डिमना एवं एसएमइ शाखा का उद्घाटन

बॉब के 117वें स्थापना दिवस पर वॉकथॉन, पौधरोपण व कई सामाजिक गतिविधियां आयोजित

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा 117वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जुबिली पार्क में वॉकथॉन आयोजित कर किया गया. इसमें 200 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख जमशेदपुर मनीष प्रकाश सिन्हा, उप क्षेत्रीय प्रमुख सुनील कुमार साहा समेत सदस्यों ने बैंक के संस्थापक महाराज सर सैयाजी राव गायकवाड़ की तस्वीर पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी. कार्यालय परिसर में स्टाफ, परिवार के सदस्यों और ग्राहकों की मेडिकल जांच करायी गयी. बच्चों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजित की गयी. बैंक ने सामाजिक दायित्वों के तहत बिड़ला मंदिर में दो हजार लीटर की टंकी, थ्री सीटर चेयर, केवी टाटानगर के प्रांगण में पौधरोपण के साथ – साथ कंप्यूटर, विद्यार्थियों के लिए 2 थ्री सीटर चेयर, मद्रासी मध्य विद्यालय में पौधरोपण किया. इस अवसर पर बैंक की तीन नयी शाखा परसुडीह, डिमना एवं एसएमइ शाखा का उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के चीफ स्पोटर्स मुकुल विनायक चौधरी, सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola