Jamshedpur News : पति लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से जंग, साकची पुलिस नहीं कर रही आरोपियों को गिरफ्तार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 12:49 AM

विज्ञापन

मानगो गुरुद्वारा रोड में रहनेवाली रितु कौर ने एसएसपी को लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि गंभीर रूप से घायल उनके पति हीरा सिंह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ उन पर जानलेवा हमला करनेवाले खुलेआम घूम रहे हैं.

विज्ञापन

साकची थाना ने जब कार्रवाई नहीं की, तो पत्नी ने एसएसपी को सौंपा लिखित ज्ञापन, मिला आश्वासन

Jamshedpur News :

मानगो गुरुद्वारा रोड में रहनेवाली रितु कौर ने एसएसपी को लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि गंभीर रूप से घायल उनके पति हीरा सिंह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ उन पर जानलेवा हमला करनेवाले खुलेआम घूम रहे हैं. उन्हें केस उठाने की धमकियां मिल रही है. साकची थाना में हमलावर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज होने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. एसएसपी कार्यालय से रितू कौर को उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

मानगो निवासी रितू कौर ने बताया कि 26 सितंबर को जागृति यात्रा के दौरान साकची गुरुद्वारा के सामने उनके पति हीरा सिंह पर खजान सिंह, बरयाम सिंह, सत्येंद्र सिंह रोमी, बलबीर सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह द्वारा जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान उनके सिर पर कई बार प्रहार किया गया. इस कारण उनके सिर के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आयी है. पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. वहां से उन्हें वे घर ले आयी हैं. मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. 20 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी साकची पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola