Jamshedpur news. चांडिल डैम के विस्थापितों के मुद्दे को विधानसभा में उठायेंगे : जयराम महतो
Updated at : 30 Jan 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

डुमरी विधायक जयराम महतो ने ईचागढ़ विधानसभा में समाधान कार्यालय का किया उद्घाटन
विज्ञापन
Jamshedpur news.
डुमरी विधायक जयराम महतो कोल्हान दौरे के क्रम में गुरुवार को चांडिल घोड़ानेगी विनोद बिहारी महतो चौक में ईचागढ़ विधानसभा का समाधान कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया.मौके पर जयराम महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चांडिल डैम का मुद्दा सबसे बड़ा है. वे चांडिल डैम के विस्थापितों के बारे में भलीभांति अवगत हैं. वे जल्द ही चांडिल डैम विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे और विस्थापितों को उनका हक व अधिकार दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जनता की हर समस्या को समाधान करने का हरसंभव कोशिश करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपनी-अपनी समस्याओं को समाधान कार्यालय में लेकर आयें.मौके पर केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो, घोड़ानेगी पंचायत समिति के छुटुलाल महतो, खूंटी पंचायत समिति के परीक्षित महतो, विष्णु विद्रोही, सांखुआर आदित्य, आकाश गुलिआर, सरोज, वासुदेव, चिरंजीत, जगदीश मुंडा, फूलचांद, कमलेश, दिग्विजय, विभाष समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




