Jamshedpur News : सड़क दुर्घटना में जख्मी होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 14 Oct 2025 1:23 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में ड्यूटी के दौरान घायल हुए होमगार्ड जवान जवाहर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

गरमनाला स्थित होमगार्ड कार्यालय में दी गयी सलामी

Jamshedpur News :

कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में ड्यूटी के दौरान घायल हुए होमगार्ड जवान जवाहर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी. पार्थिव शरीर को गरमनाला स्थित होमगार्ड कार्यालय लाया गया, जहां जवानों ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर होमगार्ड अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे. जवाहर पासवान वर्तमान में बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना में चालक के पद पर पदस्थापित थे.गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कदमा में वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद बाइक पर सवार युवक और युवती मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गये थे. गंभीर रूप से घायल जवाहर पासवान को मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था, जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया था. उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola