Jamshedpur news. परसुडीह हाट बाजार में कचरे का अंबार, दुकानदारों को हो रही परेशानी

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 26 May 2026 6:48 PM

विज्ञापन

कई बार बाजार मास्टर से शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं किया गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा परसुडीह मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल परसुडीह हाट बाजार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन लोगों ने पाया कि एक तरफ देश में स्वच्छता अभियान के मिशन जोरो से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर परसुडीह हाट बाजार की स्थिति काफी खराब है.

इस बाजार में कई जगहों पर कचरों का अंबार लगा हुआ है. दुकानदार अपने स्तर से ब्लिचिंग-फिनाइल का छिड़काव करते रहते हैं. मछली बाजार की स्थिति काफी खराब है. दुकानदारों ने बताया कि वे लोग बाजार की सफाई करने को लेकर कई बार बाजार मास्टर से शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं किया गया. बाजार में एक सुलभ शौचालय है, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हमेशा दुर्गंध फैलते रहते है. उन लोगों ने बताया कि बाजार से हर साल लगभग 20 लाख की माशूल की वसूली होती है. वह कहां जाता है इसकी जांच होनी चाहिए. उन लोगों ने कहा कि पांच दिनों के अंदर अगर बाजार की सफाई नहीं होती है, तो इसे लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों मिलकर ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग करेगा. प्रतिनिधिमंडल में मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, त्रिदिब चट्टराज, सुजीत सिंह, अनिल यादव, अमित मिश्रा, नयन पोद्दार, सोनू श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola