Jamshedpur News : कदमा में दो पक्षों में मारपीट, एसपी से कार्रवाई की मांग
Updated at : 07 May 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : कदमा भाटिया बस्ती मगध पथ में मंगलवार की देर शाम सड़क पर पानी जमने व बच्चों द्वारा साइकिल चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कदमा भाटिया बस्ती मगध पथ में मंगलवार की देर शाम सड़क पर पानी जमने व बच्चों द्वारा साइकिल चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस मामले में एक पक्ष से तरुण कुमार, उनकी बहन अंकिता नायक और नानी खिबारी बेहरा घायल हो गयीं. जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर कुमार घायल हुये. इस मामले में दोनों पक्ष ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. बुधवार को अंकिता नायक व उनके घरवालों ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की. अंकिता के अनुसार घर के सामने अक्सर पानी जम जाता है. जिसपर बच्चों द्वारा साइकिल चलाने पर छिंटा घर की ओर आता है. मंगलवार की शाम भाई तरुण ने बच्चों को ऐसा करने से मना किया और इसकी शिकायत उनके घरवालों से की. जिसके बाद चंद्रशेखर कुमार, उनका बेटा संजय, सोनू, प्रमोद व अन्य लोगों ने भाई के साथ मारपीट की. हमलोगों ने बीच-बचाव किया तो उनलोगों ने हमलोगों पर भी हमला कर दिया. इस मामले में हमने कदमा थाना में लिखित शिकायत की. लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि मेरे भाई तरुण कुमार को पुलिस थाना में बैठाकर रखी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




