Jamshedpur news. पश्चिम सिंहभूम : तीनों पुलों के टेंडर के दस्तावेज में थी त्रुटि, हुआ सुधार, जल्द शुरू होगा निर्माण

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 27 Apr 2025 8:12 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

पिछले छह माह से स्वीकृति के बावजूद तीनों पुलों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था

विज्ञापन

Jamshedpur news.

पश्चिम सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत बनने वाले तीनों पुलों के टेंडर के दस्तावेज (स्टैंडर्ड बीड डोक्यूमेंट) में ही त्रुटि का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता के स्तर से तकनीकी त्रुटि को दूर किया गया है, उक्त तकनीकी त्रुटि सुधार होने पर अटकी हुई तीनों पुलों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

तीनों पुलों का निर्माण के लिए विभाग ने 18 माह का समय सीमा निर्धारित की है. पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति के बाद पश्चिम सिंहभूम जिले में पुलों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था. इसमें 4.30 करोड़ रुपये की लागत से चाईबासा सदर प्रखंड कांकी गिडीमुडी रोरो नदी में पुल बनाने के लिए दो बार टेंडर निकाला गया था. इसी तरह 3.14 करोड़ रुपये की लागत से मनोहपुर प्रखंड कोलपोटका कुर्थाबेड़ा के समीप नदी में पुल और 2.80 करोड़ रुपये की लागत से चक्रधरपुर प्रखंड इटोर पारिया नदी में पुल का निर्माण के लिए एक-एक बार टेंडर निकाला गया था, लेकिन तीनों पुलों के कार्यान्वयन के समय में विभागीय जारी टेंडर के दस्तावेज में त्रुटि थी. इसकी जांच टेक्निकल टीम से करायी गयी, तो पुल बनाने के लिए मानक लंबाई समेत अन्य भागों में अंकित आकड़े में त्रुटि होने का पता चला. चूंकि तीनों पुलों के डीपीआर, नक्शा आदि की प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति मिली हुई थी, इस कारण त्रुटि का संशोधन की अनुमति मुख्य अभियंता के अनुमति से अब की गयी. इधर मुख्य अभियंता के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता ने रोरो नदी पर पुल का तीसरी बार, कोलपोटका व पारिया नदी पर दूसरी बार नया इ-टेंडर जारी किया है. तीनों नया टेंडर 2 से 8 मई 2025 तक ऑनलाइन भरा जा सकेगा, जबकि उक्त तीनों इ-टेंडर आगामी 10 मई को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल पश्चिम सिंहभूम में खोला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola