East singhbum kabaddi: पूर्वी सिंहभूम व बृज मंगल सिंह की टीम बनी विजेता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 May 2026 7:42 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिवंगत पहलवान बृज मंगल सिंह की याद में कदमा स्थित बृज मंगल सिंह अखाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिवंगत पहलवान बृज मंगल सिंह की याद में कदमा स्थित बृज मंगल सिंह अखाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन की टीम विजेता बनी. बृज मंगल सिंह क्लब की टीम उपविजेता रही. बालक वर्ग के फाइनल में बृज मंगल सिंह क्लब की टीम ने ईस्ट सिंहभूम को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका तिलक राम साहू, जसवंत साहू, लक्ष्मी कुमारी, शिव प्रसाद पंकज तिवारी ने निभायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुन्ना सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola