Jamshedpur news. टाटा लीज नवीकरण में विस्थापितों को शामिल करने की मांग
Updated at : 21 Feb 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग के सचिव से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर से मुलाकात कर टाटा कंपनी के लीज नवीकरण कमेटी में विस्थापितों को शामिल करने की मांग की. मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि उद्योग, समाज सेवा, खेल, कला और संस्कृति के लिए कॉलम रखा गया है, लेकिन विस्थापितों को इसमें स्थान नहीं दिया गया है. उन्होंने लीज नवीकरण कमेटी को पहले भंग करने और विस्थापितों को भी इसमें शामिल करने की मांग की. इसके अलावा मंच ने भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ को कमेटी में शामिल करने की अपील की, ताकि यह निर्णय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी प्रभावी हो सके. मंच ने इससे पहले राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा था. मंच ने यह भी मांग की कि नगर विकास झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द किया जाये और विस्थापितों को उनका अधिकार मिले. इस प्रतिनिधिमंडल में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रह्लाद गोप, उत्तम गौड़ और सुनील हेंब्रम शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




