Jsca b division league : लो स्कोरिंग मैच में टाटा सेरसा की टीम तीन विकेट से जीती
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

टाटा सेरसा की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन लीग में एआर एकादश को हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा सेरसा की टीम ने टेल्को ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक लो स्कोरिंग मैच में एआर एकादश को तीन विकेट से पराजित किया. एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 80 रन बनाए. टाटा सेरसा की ओर से अंकित कुमार दुबे ने दो व मनीष ने एक विकेट लिये. जवाब में टाटा सेरसा की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया. अमित कुमार झा ने 19 व मनीष कुमार 16 रनों की पारी खेली. एआर एकादश के विनीत ने तीन व बंटी ने दो विकेट लिये. टाटा सेरसा के अंकित कुमार दुबे प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










