ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए बदमाश, आंख में धूल झोंककर 22 लाख का गहना लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से गहनों का बॉक्स उठाता व्यक्ति. एआई जेनरेटेड फोटो.

Jewellery Theft: जमशेदपुर के ओलिडीह में ज्वैलरी दुकान से ग्राहक बनकर आए बदमाश ने 22 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल बन गया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से श्याम झा की रिपोर्ट

Jewellery Theft: झारखंड के जमशेदपुर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए. ओलिडीह थाना क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित एक ज्वैलरी दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में भय का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्राहक बनकर दुकान में घुसा बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे विश्वनाथ ज्वेलर्स की है. एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और दुकानदार से गहने दिखाने की बात कही. दुकानदार ने सामान्य ग्राहक समझकर उसे गहनों से भरा डिब्बा दिखाया. बदमाश ने बड़ी चालाकी से स्थिति का जायजा लिया और मौके की तलाश में रहा.

मौका मिलते ही गहनों से भरा डिब्बा लेकर फरार

इसी दौरान दुकानदार किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गया. बस यही मौका देखकर बदमाश गहनों से भरा डिब्बा लेकर वहां से फरार हो गया. जब तक दुकानदार को घटना की भनक लगी, तब तक आरोपी दुकान से काफी दूर निकल चुका था. चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने ओलिडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है. पुलिस अब उसी आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: पिठोरिया से पतरातू घूमने जा रहे थे तीन दोस्त, सड़क हादसे में एक की मौत

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल है. दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: चैनपुर में दिनदहाड़े लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, गांव में सनसनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola