East singhbhum district association election : मुकुल चौधरी अध्यक्ष व जयंत भुइंया बने महासचिव

Updated:
विज्ञापन
East singhbhum district association election : मुकुल चौधरी अध्यक्ष व जयंत भुइंया बने महासचिव

2013 के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन का हुआ चुनाव

विज्ञापन

जमशेदपुर. लंबे इंतजार के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की नयी कमेटी का एक बार फिर से गठन कर लिया गया है. टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल चौधरी को अध्यक्ष व जयंत भुइंया को महासचिव चुना गया है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगभग 13 वर्ष बाद हुए चुनाव के बाद नयी कमेटी का गठन किया गया. अंतिम बार जिला शतरंज संघ का चुनाव 2013 में हुआ था. चुनी गयी नयी कमेटी अगले तीन वर्ष तक कार्य करेगी. चुनाव पदाधिकारी वी रामा कृष्णा निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ. नयी कमेटी 31 मार्च 2029 तक के लिए वैध है. चुनाव के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की वार्षिक आमसभा बैठक भी हुई. इसमें निवर्तमान सचिव एनके तिवारी ने अंतिम एजीम का मिनट प्रस्तुत किया. निवर्तमान कोषाध्यक्ष जयंत भुइंया ने अय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. एजीएम में राजेश दास, मनीष सिन्हा मौजूद थे. चुनाव के बाद चुनी गयी नयी कमेटी में सुरेश कुमार व बिमल जालान (संरक्षक), मुकुल चौधरी (अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी, अवधेश कुमार (उपाध्यक्ष), पूर्वी घोष (पीआर ऑफिसर), जयंत कुमार भुइंया (महासचिव), चीरंजी लाल, अनूप कुमार सिंह, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिंज (संयुक्त सचिव), शशांक शेखर (कोषाध्यक्ष), कौशल कुमार झा, जेएन सिंह, तिलक राम, अमन चौबे, सुरेंद्र कुमार झा, मनोज पांडे, शौखिन कुंडू (सदस्य), कैप्टन मनीष सिन्हा, विन्नी भगत, आरसी सिंह, बलबीर सोहेल, अंबिका दास, केपी शर्मा, कामेश्वर यादव, सुतेंदर पाल सिंह, अजित मसही, गौतम आचार्या, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा व इरशाद खान (परमानेंट इंवाइटी )शामिल है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola