सीजीएचएस वेलनेस सेंटर डिस्पेंसरी और दूरसंचार पेंशनर कार्यालय खोलने की उठी मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 7:11 PM

विज्ञापन

सीजीएचएस वेलनेस सेंटर डिस्पेंसरी और दूरसंचार पेंशनर कार्यालय खोलने की उठी मांग

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

बीएसएनएल पेंशनर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग शनिवार को साकची पुराने कोर्ट के पेंशनर हॉल में एसएन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिला सचिव एसपी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला. मेडिकल बिल भुगतान में अनियमितता, फैमिली पेंशन पाने में असुविधा, लाइफ सर्टिफिकेट बनाने में आ रही दिक्कतों की विस्तार से जानकारी दी. बैठक को संबोधित करते हुए एनएफटीइ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव केके सिंह ने सीजीएचएस वेलनेस सेंटर डिस्पेंसरी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बीएसएनएल द्वारा सिदगोड़ा टेलीफोन केंद्र बिल्डिंग में खोले जाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. श्री सिंह ने कहा कि सीएचएस की एडिशनल डायरेक्टर सोनाली भट्टाचार्य से संपर्क करने पर उन्होंने उचित आश्वासन दिया है.बैठक में श्री सिंह द्वारा लाये गये प्रस्ताव कि रांची स्थित दूरसंचार पेंशनर कार्यालय की एक शाखा जमशेदपुर में खोले जाने को लेकर संचार मंत्री को ज्ञापन दिया जाये का सभी ने समर्थन किया. कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी को अपने पेंशन से संबंधित कार्यों के लिए बार-बार रांची जाना पड़ता है. बैठक को संरक्षक गणेश झा, सीएसपी चौधरी, बीके चौरसिया व आरपी ओझा ने संबोधित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन आरपी रमण ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola