सोनारी के डोबो ब्रिज के नीचे नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
Updated at : 01 Aug 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल के पास पुलिस सुवर्णरेखा नदी किनारे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. व्यक्ति ने सिर्फ पैंट पहन रखा है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल के पास पुलिस सुवर्णरेखा नदी किनारे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. व्यक्ति ने सिर्फ पैंट पहन रखा है. उसके बदन पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं. इससे पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है. शव डोबो ब्रिज के नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ था. गुरुवार की शाम नदी किनारे गये कुछ स्थानीय लोगों ने शव को देखा और सोनारी पुलिस को इसकी सूचना दी. सोनारी और कपाली थाना का क्षेत्र विवाद की वजह से शव काफी देर तक वहीं पड़ा रहा. बाद में सोनारी पुलिस ने शव को निकालकर ले गयी और जांच में जुट गयी. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से नदी में फेंके जाने की आशंका जतायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




