Jamshedpur News : डीसी-एसएसपी ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश
Updated at : 24 Sep 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं एसएसपी पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया.
विज्ञापन
सुरक्षा, स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस
यातायात व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
Jamshedpur News :
दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं एसएसपी पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया. वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिणी मंदिर, रानीकुदर, आम बागान, काशीडीह, टुइलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रखें. भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार पर स्पष्ट व्यवस्था रहे. सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये. पार्किंग स्थल चिह्नित कर लें, ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो. पंडालों में जल जमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखें.पूजा समितियां विधि-व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन का करें सहयोग
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है. ऐसे में प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभायें. एसएसपी ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील की है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें. निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




