ePaper

रिश्ते का कत्ल : झारखंड में बेटे ने बुजुर्ग मां को धारदार हथियार से मार डाला

Updated at : 10 Jun 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News Son Killed Old Mother in Jharkhand

Crime News Jharkhand

Crime News Jharkhand: कोवाली थाना क्षेत्र के जिस इलाके में अपराध की यह घटना हुई है, वह पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. बुजुर्ग महिला को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक बार फिर रिश्ते का कत्ल हुआ है. एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जमशेदपुर के कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि 70 वर्षीय महिला को उसके अपने ही बेटे ने धारदार हथियार से मार डाला.

बिना किसी उकसावे के श्रीनाथ भगत ने किया हमला

थाना प्रभारी ने बताया कि 70 वर्षीय विनीता भगत ऊपर टोला इलाके में स्थित अपने घर पर थीं. तभी रविवार की रात को उनका बेटा श्रीनाथ भगत (40) घर में घुस आया. बिना किसी उकसावे के धारदार हथियार से श्रीनाथ भगत ने विनीता पर हमला कर दिया.

पुलिस ने महिला एमजीएम अस्पताल पहुंचाया

कोवाली थाना क्षेत्र के जिस इलाके में अपराध की यह घटना हुई है, वह पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. बुजुर्ग महिला को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के रिम्स में हुई बुजुर्ग महिला की मौत

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद विनीता भगत को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वृद्ध महिला की सोमवार शाम को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि श्रीनाथ के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें

Success Story : सबर जनजाति के 45 परिवारों ने जंगल की गहराई से निकाली आत्मनिर्भरता की मीठी राह

चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा

झारखंड कांग्रेस के जिला मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखें, किसको कहां का मिला प्रभार

CareEdge Rating: केयरएज रेटिंग में बिहार से ऊपर झारखंड, जानें किस नंबर पर है अपना राज्य

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola