ePaper

चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा

Updated at : 10 Jun 2025 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Arjun Ganjhu Arrest Chatra

अर्जुन गंझू की गिरफ्तारी और कारतूस का जखीरा बरामद होने की जानकारी देते चतरा के एसपी.

Arjun Ganjhu Arrest: छापेमारी के क्रम में अभियुक्त अर्जुन गंझू की निशानदाही पर टिकदा के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखी इंसास रायफल की 477 राउंड गोली और .303 राइफल की 246 गोलियां मिलीं. इस तरह पुलिस ने कुल 723 राउंड गोलियां बरामद की. इसके साथ ही अर्जुन गंझू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

Arjun Ganjhu Arrest: चतरा पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद कारतूस का जखीरा बरामद हुआ. इसमें इंसास राइफल की गोलियों के साथ-साथ .303 की भी गोलियां थीं. लावालौंग थाना में अर्जुन गंझू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसके खिलाफ 9 जून को कांड संख्या 43/2025 दर्ज किया गया. उसके खिलाफ सीएलए एक्ट की धाराएं 25(1-ए)/25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i)(ii) लगायीं गयीं हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने किया छापेमारी दल का गठन

पुलिस ने बताया है कि 9 जून को चतरा के पुलिस अधीक्षक एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकदा गांव में अर्जुन गंझू पिता स्व बासुदेव गंझू के पास भारी मात्रा में अवैध गोली एवं हथियार रखे हैं. इसी सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए छापामारी दल का गठन किया गया.

छापेमारी में पुलिस ने बरामद की 723 राउंड गोलियां

छापेमारी के क्रम में अभियुक्त अर्जुन गंझू की निशानदाही पर टिकदा के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखी इंसास रायफल की 477 राउंड गोली और .303 राइफल की 246 गोलियां मिलीं. इस तरह पुलिस ने कुल 723 राउंड गोलियां बरामद की. इसके साथ ही अर्जुन गंझू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छापेमारी दल में ये लोग थे शामिल

गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बने छापामारी दल में लावालौंग के थाना प्रभारी रुपेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह, लावालौंग थाना के सब इंस्पेक्टर विधायक प्रसाद यादव, लावालौंग रिजर्व गार्ड के हवलदार/136 वीरेंद्र प्रसाद और हवलदार 195 मखनलाल मरांडी के अलावा लावालौंग थाने में प्रतिनियुक्त आईआरबी-03 के आरक्षी 587 अजय कुमार शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

आज 10 जून को कहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में क्या है रेट, यहां चेक करें

झुमरा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्कूल में बने बच्चों के टीचर, देखिए तस्वीरें

Heavy Rain Alert : आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, 15 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

रांची पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत, इस कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola