सड़क व नाली बनी परेशानी, पेयजल की समस्या बरकरार

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है

विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट वार्ड नंबर-17

आपके शहर में

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है. चौक-चौराहों, गली मुहल्लों, चाय-पान की दुकानों व होटलों में चुनावी चर्चाएं जोरों पर है. अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे है. प्रचार वाहन गली-मुहल्लों में घूम रहे हैं और जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है. प्रभात खबर की टीम ने मंगलवार को वार्ड संख्या 17 पहुंच कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. वार्ड में विकास कार्य हुआ है, लेकिन और विकास की जरूरत है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. पेयजल की समस्या बरकरार है. कुछ क्षेत्रों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंचा है. कचरा प्रबंधन नहीं होने से कुछ जगहों पर कचरा पड़ा हुआ है. वार्ड संख्या 17 इस बार अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है. वर्ष 2018 के चुनाव में यह वार्ड अनुसूचित जाति (अन्य) के लिए आरक्षित था.

आंकड़ों में वार्ड नंबर 17 की तस्वीर

कुल मतदाता- 1733

पुरूष- 846

महिला- 887

थर्ड जेंडर- 00

कुल मतदान केंद्र- 02

कुल मुहल्लों की संख्या- 07 (झुमड़ा मुहल्ला, पनसलवा, नासरीगंज, मेन रोड, सत्तू गली, लाइन मुहल्ला, नया बस स्टैंड)

लोगों ने कहा

अशोक कुमार ने कहा कि वार्ड पार्षद का कार्यकाल ठीक ठाक रहा. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास व पेंशन का लाभ मिला है. पानी की समस्या है, जिसे दूर करने की जरूरत है.

अजय राम ने कहा कि वार्ड में पानी का पाइप लाइन बिछा है, लेकिन चालू नहीं हुआ है. गर्मी के दिनो में परेशानी का सामना करना पड़ता है. पोल में लाइट की व्यवस्था नहीं की गयी है. सड़क व नाली का निर्माण होने से सुविधा मिली है.

रोहित कुमार ने कहा कि वार्ड का विकास हुआ है, लेकिन और विकास की जरूरत है. पानी की समस्या बरकरार है. सप्लाई पानी की व्यवस्था नहीं की गयी है. सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है. सड़क में गिट्टी निकलने लगा है.

बाजो राम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला है. साफ-सफाई नहीं होती है. चापानल का पानी पीना पड़ रहा है. सप्लाई पानी की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिससे गर्मी के दिनो में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सोनू कुमार ने कहा कि नाली का व्यवस्था नहीं है. जिससे घर का गंदा पानी सड़क पर ही बहता रहता है. स्ट्रीट लाईट भी नहीं लगा है. सड़क व नाली का निर्माण नहीं होने से दिक्कत हो रही है. कभी कभार कचरा वाहन पहुंचता है.

वार्ड पार्षद का दावा

निवर्तमान वार्ड पार्षद उत्तम राम ने कहा कि वार्ड का विकास किया गया है. सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है. 150 जरूरतमंदो को पीएम आवास व 300 लोगो को वृद्धावस्था व विधवा पेंशन दिलाया गया. बिजली पोल लगाया गया है. नियमित साफ-सफाई करायी जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola