डीसी व एसपी ने महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण

Published by : VIKASH NATH Updated At : 17 Feb 2026 5:52 PM

विज्ञापन

उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को राजकीय इटखोरी महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

20 फरवरी को कैलाश खेर अपने मधुर गीतों का जलवा बिखेरेंगे

इटखोरी. उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को राजकीय इटखोरी महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने महोत्सव स्थल के तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान संतोषजनक कार्य नहीं पाये जाने पर इवेंट कंपनी को आवश्यक निर्देश व सुझाव दिया. डीसी ने वीवीआइपी कोटेज, वीआईपी कोटेज व मीडिया कोटेज में सुधार करने को कहा. इसके बाद अधिकारियों ने स्टॉल व सेमीनार स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर एसडीओ जहूर आलम समेत कई विभागों के अधिकारी थे. डीसी ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला व प्रखंड के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव के हर पहलू पर चर्चा की. संबंधित विभाग व नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ दायित्व का निर्वाह करने को कहा. विधि व्यवस्था, पार्किंग, दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा, अतिथि स्वागत समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. महोत्सव में इस बार पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स का मनोरंजन करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए बक्सा डैम में तैयारी की गयी है. इलेक्ट्रॉनिक बोट के माध्यम से बोटिंग कर सकेंगे. इसके अलावा जलक्रीड़ा समेत कई स्पोर्ट्स आयोजित किया जायेगा. महोत्सव को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गयी है. लोग वॉलीवुड गायक कैलाश खेर को सुनने के लिए बेताब हैं. मालूम हो कि 20 फरवरी को कैलाश खेर अपने मधुर गीतों का जलवा बिखेरेंगे तथा अंतिम दिन 21 फरवरी को भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola