सिमरिया में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, ग्रामीणों ने SDO से की कार्रवाई की मांग
सड़क की मांग करते ग्रामीण : प्रभात खबर
सिमरिया के बन्हे टोला में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
चतरा : जिलेे के सिमरिया प्रखंड के बन्हे टोला हर्षनापुर (आदर्श कॉलोनी) के ग्रामीणोंसिमरिया में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीओ से की कार्रवाई की मांग ने सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए एसडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
ग्रामीण : पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र मार्ग है
ग्रामीणों के अनुसार, उक्त रास्ते का उपयोग 15-20 वर्षों से करीब 100 से 300 लोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र मार्ग है. आरोप है कि कुछ लोग रास्ते की जमीन पर जोत-कोड़ कर जेसीबी व ट्रैक्टर से समतलीकरण और कब्जे का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों ने धमकी दिये जाने का भी आरोप लगाया है.
दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
आवेदन में नवल सिंह, बैजनाथ सिंह, युगल सिंह, रामप्रकाश सिंह, लल्लू सिंह, टिहा सिंह, अभय सिंह, बिंदेश्वर दास उर्फ बिरू सिंह, इंद्रजीत सिंह समेत 15-20 लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने एसडीओ से स्थल जांच कर रास्ता अतिक्रमणमुक्त कराने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: कुजू में ई-ऑक्शन कोयले की हाइवा से ढुलाई के विरोध में 26 अगस्त से तोपा परियोजना बंद करने की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए