कुजू में ई-ऑक्शन कोयले की हाइवा से ढुलाई के विरोध में 26 अगस्त से तोपा परियोजना बंद करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

ई-ऑक्शन कोयले की ढुलाई को लेकर बैठक : प्रभात खबर

कुजू की तोपा परियोजना में ई-आक्शन कोयले की हाईवा से ढुलाई के विरोध में ग्रामीणों ने 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट रामगढ़ : जिले के सीसीएल तोपा परियोजना में ई-ऑक्शन के कोयले की हाईवा-डंपरों से ढुलाई के विरोध को लेकर सोमवार को पीओ कार्यालय में प्रबंधन और पूर्ण विस्थापित रैयत प्रभावित ग्रामीण मोर्चा के बीच वार्ता हुई. मोर्चा की ओर से पूर्व में सौंपे गए मांगपत्र के आलोक में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाईवा से कोयला ढुलाई का किया विरोध

मोर्चा नेता सह लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गंझू ने कहा कि ई-आक्शन के कोयले की हाईवा से ढुलाई होने पर स्थानीय ग्रामीणों के अधिकार और रोजगार का नुकसान होगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में हाईवा-डंपरों से कोयले की ढुलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन ग्रामीणों को दो गुटों में बांटकर अपने हित साधने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

26 अगस्त से अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

मोर्चा ने हाईवा-डंपरों से कोयला उठाव के लिए ऑफर नहीं भेजने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो 26 अगस्त से तोपा परियोजना को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा. ये भी पढ़ें: रामगढ़ में औद्योगिक हादसों पर जयंत सिन्हा के तीखे सवाल, बोले- सुरक्षा, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन दे जवाब

समस्या समाधान का मिला आश्वासन

मोर्चा के आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कोयला ढुलाई में लगी कंपनी के प्रबंधन से तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने मोर्चा प्रतिनिधियों को आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया. वार्ता में तोपा पीओ सुशील कुमार सिंह, डिस्पैच ऑफिसर नीलेश कुमार, कार्मिक अधिकारी असलम शेर, रामभजनलाल महतो, मो. अलियास, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू, गोपेश्वर करमाली, गिरधारी बेसरा, अशरफ जिया, तारिक अनवर, विनोद महतो, अहमद अली सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: जनजातीय गौरव उत्सव का समापन, राज्यपाल बोले- हस्तशिल्प कला-संस्कृति की पहचान, महिलाएं बनाएं अलग पहचान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola