पतरातू : एकल अभियान रांची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के चार विद्यालयों का किया निरीक्षण
पतरातू संच के विद्यालय का निरीक्षण करते चैप्टर अध्यक्ष.
पतरातू में एकल अभियान रांची चैप्टर के अध्यक्ष ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया और पंचमुखी शिक्षा व ग्राम विकास की कार्य योजना पर विशेष जोर दिया।
पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
पतरातू . एकल अभियान रांची चैप्टर समिति के अध्यक्ष अंचल किंकर व रामगढ़ अंचल समिति के उमेश राजगढ़िया, सुनील अग्रवाल व संभाग अभियान प्रमुख राजू कुमार पाण्डेय ने सोमवार को पतरातू संच में प्रवास किया. इस दौरान संच ने बरतुवा, पारंगढ़, बरवाटोली व राजाबेड़ा के चार एकल विद्यालयों का अध्ययन, स्थल भ्रमण व निरीक्षण किया.
आचार्यों, बच्चों व ग्राम समिति के साथ हुई चर्चा
निरीक्षण के दौरान विद्यालय आचार्यों एवं बच्चों से वार्ता की गयी. ग्राम समिति के साथ विद्यालय के नियमित संचालन को लेकर चर्चा की गयी. पंचमुखी शिक्षा को सक्रिय कर गांव में आरोग्य, ग्राम विकास, स्वाभिमान जागरण च संस्कार की कार्य योजना पर विशेष जोर दिया गया.
ग्राम स्वाभिमान पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रमों पर जोर
ग्राम स्वाभिमान पर्व के तहत सभी विद्यालयों को समुदाय भवन में प्रतिदिन तीन घंटे नियमित चलाने, ग्राम में सत्संग, हनुमान चालीसा, ग्राम परिक्रमा, जैविक खेती, गौ-पालन, तुलसी रोपण, वृक्षारोपण एवं मातृ-पितृ पूजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. सभी विद्यालयों में ग्राम समिति की बैठक भी की गयी.
मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम की हुई सराहना
विद्यालय ग्राम बरवा टोला में बच्चों द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को देखकर ग्रामीणों ने एकल अभियान के कार्यों को सराहनीय बताया. मौके पर सुनील अग्रवाल, पतरातू महिला समिति सचिव अनीता जैन, उपाध्यक्ष मालती गुप्ता, नागेश्वर महतो, शांति देवी, ग्राम प्रमुख भगवान सिंह, आचार्या पुष्पा देवी, यशोदा देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी व ग्रामीण में सुषमा देवी, मनवा देवी, अनीता देवी, उमा देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी, चंद्रकांती देवी, तजो देवी, अनिता देवी, रीना देवी, पूजा देवी, बसन्ती देवी, सीता देवी, लीलावती देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए