गिद्दी : वासरी कॉलोनी में संयुक्त वाम मोर्चा की बैठक, 26 को गिद्दी चौक में होगी नुक्कड़ सभा
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
गिद्दी में संयुक्त वाम मोर्चा ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 26 अगस्त को गिद्दी चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
गिद्दी से रंजीत सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
गिद्दी . संयुक्त वाम मोर्चा की एक बैठक सोमवार को गिद्दी सी वासरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि यह संशोधन विधेयक खासकर झारखंड के हितों के खिलाफ है. यह काला कानून है.
26 अगस्त को होगी नुक्कड़ सभा
बैठक में इसके विरोध में 26 अगस्त को गिद्दी चौक में नुक्कड़ सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभा के पश्चात संशोधन विधेयक की प्रति जलायी जायेगी. बैठक में भाकपा माले के आरडी मांझी, धनेश्वर तुरी, सोहराय किस्कू, शहिद अंसारी, अशोक गुप्ता, गोविंद राम, देवकी महतो, रसका मांझी, माकपा के नेमन यादव, कौलेश्वर राम, गणेश भुइयां, माकपा के देवनाथ महली उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए