रामगढ़ : सावन की अंतिम सोमवारी पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने लगाया सेवा शिविर

Updated:
विज्ञापन

सेवा शिविर में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया। फल, शरबत और प्रसाद का वितरण कर शिवभक्तों की सेवा की गई।

विज्ञापन

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ . सावन की अंतिम सोमवारी पर सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से गोला रोड स्थित वृद्धाश्रम के समीप सेवा शिविर लगाया गया. शिविर का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने किया.

शिवभक्तों के बीच फल, शरबत व प्रसाद का वितरण

इस दौरान रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से पावन जल लेकर विभिन्न क्षेत्रों की ओर जा रहे सैकड़ों शिवभक्तों एवं कांवरियों के बीच समिति के सदस्यों ने फल, शरबत, दूध, ठंडा पानी व प्रसाद का वितरण किया. शिवभक्तों के लिए यह सेवा शिविर राहत का केंद्र बना.

सेवा और सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी : पुटूस

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष श्री पुटूस ने कहा कि सेवा और सहयोग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है. सावन की पवित्र यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. समिति भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी. सेवा शिविर को सफल बनाने में पूजा कुमारी, अमर बोदरा, अजय कुमार, अभिषेक महतो, सुरेंद्र राम, रवि भूषण, राम कुशवाहा, पिंटू मालाकार, राहुल अग्रवाल, चन्दन सिंह, सिकंदर सोनी, विशाल कुमार, उदय सिंह, श्रीकांत कुमार, संजू भगत, जय अधिकारी, अनीता देवी, तारा शंकर ने सहयोग किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola