रामगढ़ में औद्योगिक हादसों पर जयंत सिन्हा के तीखे सवाल, बोले- सुरक्षा, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन दे जवाब
औद्योगिक हादसों पर मीडिया को जानकारी देते हजारीबाग के पूर्व विधायक जयंत सिन्हा : प्रभात खबर
पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में औद्योगिक हादसों, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है. जानिए पूरी खबर विस्तार से.
हजारीबाग : हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने औद्योगिक दुर्घटनाओं, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है. पूर्व सांसद सोमवार को रामगढ़ के होटल लॉ मेरीटाॅल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रामगढ़ को आदर्श जिला के कारण सरकारी योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से उतारने के कारण लोगों को इसका फायदा मिला है.
आपके शहर में
पतरातू थर्मल पावर प्लांट में 20,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश
उद्योगों की गति बढ़ी है, बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है. पतरातू थर्मल पावर प्लांट में 20,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश हुआ है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन हुआ है. उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाएं बेहद दर्दनाक और शर्मनाक हैं. रामगढ़ में 6 अप्रैल व 22 अगस्त को दर्दनाक हादसा हुआ. उन्होंने आगे कहा कि उद्योग जगत में इतना विकास हो रहा है, तब भी इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होना गंभीर चिंता का विषय है.
उन्होंने कहा कि जनता ने प्रशासन को प्रशासनिक कार्य करने की जिम्मेवारी दी है, लेकिन जिम्मेवारी के साथ जवाबदेही भी है. उन्होंने प्रशासन के सामने तीन सवाल उठाये. कहा कि दुर्घटना होना, प्रदूषण का बढ़ना और ट्रैफिक, ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है, तो सुरक्षा, ट्रैफिक निरीक्षण के स्तर पर प्रशासन ने अब तक क्या कार्य किया है. इसे पारदर्शी तरीके से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाये.
पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल
पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने जिले में ओवरलोडिंग, श्रमिकों के वेतन, काम के घंटे, पीएफ और इएसआइ समेत अन्य नियमों के कथित उल्लंघन पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये. सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर प्रकाश मिश्रा, दिलीप सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए