पेट्रोल पंप के पास अवैध कोयला भट्ठियों से आग का खतरा, संचालक ने प्रशासन से लगायी रोक की गुहार
बड़कागांव में पेट्रोल पंप के पास अवैध कोयला जलाने से आग लगने का खतरा बढ़ गया है. संचालक ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
हजारीबाग : बड़कागांव के डोकाटांड़ स्थित कल्पना पेट्रोलियम के पास अवैध कोयला जलाने (पोड़ा करने ) से पेट्रोल पंप में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. उक्त संबंध में पेट्रोल पंप के संचालक कमलेश प्रसाद गुप्ता ने बड़कागांव थाना एवं हजारीबाग एसडीओ की ज्ञापन शॉप कर पेट्रोल पंप के पास कोयला जलाने बालों पर रोक लगाने की मांग की है.
आपके शहर में
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि राजू साव पिता मेघन साव, गिरधारी साव पिता जीतू साव,जनक भुइयां पिता दसई भुइयां ,उमेश साव पिता कीनू साव, कैलाश साव पिता जीतू साव, रामेश्वर साहू पिता पदुम साव, राजू साहू पिता बिशेश्वर साव द्वारा अवैध कोयला का भट्टी जलाया जाता है.कमलेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हमारा पेट्रोल पंप के बगल में कई लोग अधिक मात्रा में कोयला जमा कर पोड़ा करने के लिए कोयला जलाते हैं.
कोयले की चिंगारी से पेट्रोल पंप में आग का खतरा
जिसकी चिंगारी उड़कर पेट्रोल पंप के प्रांगण में आता है, जिस कारण आग लग सकता है. जिस समय कोयला जलाया जाता है, उस समय कभी-कभी आंधी व तूफान चलने लगता है. जिसकी चिंगारी से पेट्रोल पंप परिसर में बड़ी घटना घट सकती है. नापो खुर्द पंचायत के करीब एक लाख की जनसंख्या भी प्रभावित हो सकती है. कोयला जलाने के कारण अधिक मात्रा में धुएं फैल जाता है. जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है. कोयला सड़क के किनारे भी जलाया जाता है ,जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है. कई बार सड़क दुर्घटना भी होते देखा गया.
एसडीओ ने सीओ को दी आदेश
SDO के पत्रांक संख्या 427/26 के तहत एसडीओ ने बड़कागांव के अंचलाधिकारी मनोज कुमार को शीघ्र जांच कर विधि संवत कार्रवाई करने का आदेश दिया. अंचलाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप के पास में दो बार जांच करने के लिए गया था. कोयला जलाने के लिए लोगों को मना भी किया है.अगर वे लोग नहीं मानेंगे, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, कहीं कचरे का ढेर तो कहीं महीनों से उलटा पड़ा डस्टबिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए