चतरा में पुराने जमीन विवाद में युवक पर टांगी-लाठी से जानलेवा हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
सिमरिया के आरसेल गांव में पुराने जमीन विवाद के चलते तीन लोगों ने युवक पर टांगी और लाठी से जानलेवा हमला किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चतरा : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के आरसेल गांव निवासी मनोज यादव ने गांव के तीन लोगों पर पुराने जमीन विवाद को लेकर जान मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. आरोपियों में राम यादव, संजय यादव और रंजय यादव शामिल हैं.
आपके शहर में
हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया
मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह प्रतिदिन की तरह अपने मवेशियों को जंगल की ओर चरने के लिए छोड़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान कुलगाड़ा मकई लगे खेत के पास घात लगाये बैठे तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद टांगी और लाठी से जान मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया. हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया.
आरोपियों ने गर्दन पर टांगी से किया वार
आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर टांगी से वार किया. बचने के प्रयास में टांगी उसके हाथ में लगी, जिससे हाथ में गंभीर चोट आयी. घायल मनोज ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए