चतरा में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रतापपुर के अनंतपुर गांव में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है.
चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय विक्रम सिंह (पिता स्व लालबहादुर सिंह) ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गये. इसी दौरान विक्रम अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.
आपके शहर में
संदेह होने पर परिजनों ने तोड़ा दरवाजा
काफी देर बाद संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो विक्रम फंदे से लटकता मिला. सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से फांसी में प्रयुक्त फंदा और अन्य सामग्री जब्त की है.
आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है
थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. बताया गया कि विक्रम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और हाल ही में उसकी शादी के लिए परिवार लड़की देखने गया था. घटना से परिवार और ग्रामीणों में शोक है.
ये भी पढ़ें: चतरा में वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सांसद-विधायक ने पौधशाला का किया उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए