चतरा में मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाजा-मिक्सर बरामद, चांदी का मुकुट अब भी गायब
जानकारी देते पुलिस के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
चतरा पुलिस ने हफुआ और गोढ़ाई दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
चतरा : चतरा जिला सदर पुलिस ने हफुआ और गोढ़ाई दुर्गा मंदिर में चोरी घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी गये दो स्ट्रेंजर मशीन (बाजा), दो मिक्सर बरामद और घटना में प्रयुक्त एक बाइक (सीजी 12 एसी 9790) को जब्त किया है.
आपके शहर में
मंदिर से बाजा और बजरंगबली का चांदी का मुकुट चोरी
गिरफ्तार लोगो में गोढ़ाई खाप गांव निवासी मो हसन, भगवनियां बधार निवासी मो साहिल और फरेंदी गांव निवासी मो. कलाम शामिल है. यह जानकारी थाना प्रभारी अनिल उरांव ने सोमवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व हफुआ गोढ़ाई दुर्गा मंदिर से बाजा और बजरंगबली का चांदी का मुकुट चोरी हो गयी थी.
आवेदन के आधार मामला दर्ज
इस संबंध में हफुआ गांव निवास रंजीत कुमार सिंह के आवेदन के आधार मामला दर्ज किया जायेगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया. उक्त लोगो के निशानदेही पर चोरी गये दो स्ट्रेंजर मशीन और दो मिक्सर मशीन बरामद किया गया. तीनो को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई प्रवीण कुमार सिंह, दुखीराम महतो सहित कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए