कुंदा में बिजली व्यवस्था: बल्ली के सहारे झूलते तार बढ़ा रहे हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन

कुंदा | Prabhat Khabar Network

चतरा के कुंदा प्रखंड में बिजली के तार बल्लियों के सहारे झूल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है. विभाग से सुधार की मांग.

विज्ञापन

कुंदा. प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.दर्जनों गांवों में बिजली के पोल और तार जमीन की ओर खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है.समय रहते यदि बिजली विभाग ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया, तो कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. हालत यह है कि कई गांवों में पोल का घोर अभाव है.मजबूरी में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से अपने घरों तक लकड़ी की बल्लियों (बांस-बल्ले) के सहारे खुले और जर्जर तार खींच रखे हैं.जमीन के बेहद करीब से गुजरते ये नंगे तार राहगीरों, मवेशियों और खुद ग्रामीणों के लिए हर पल जान-माल का खतरा बने हुए हैं. बारिश और तेज हवा के मौसम में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन गांवों में झुके हैं पोल और झूल रहे हैं तार

प्रखंड के चाया, बरवाडीह, टिकुलिया, मांझीपारा, सिकीदाग, बैरियाचक, टिकैतबांध, इचातु, बनाशाम और सरजमातु समेत कई अन्य गांवों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द जर्जर पोल और तारों को बदलकर नए पोल लगाने और निर्बाध व सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola