Success Story : सबर जनजाति के 45 परिवारों ने जंगल की गहराई से निकाली आत्मनिर्भरता की मीठी राह

सबर जनजाति के 45 परिवार मधु’र क्रांति से बन रहे आत्मनिर्भर.
Madhur Kranti : वर्ष 2024 में PM-JANMAN योजना के अंतर्गत खोखरो गांव में वन धन विकास केंद्र (VDVK) की स्थापना हुई. 16 सितंबर 2024 को योजना की शुरुआत के साथ सबर समुदाय के सदस्यों को शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण दिया गया. Boram Honey ब्रांड के आकर्षक लेबल, सुरक्षित पैकेजिंग और गुणवत्ता ने इसे एक खास पहचान दिलायी है.
Table of Contents
Madhur Kranti: झारखंड आंदोलन और क्रांति की धरती रही है. यहां तरह-तरह की क्रांति हुई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में इन दिनों एक क्रांति चल रही है, जिसे नाम दिया गया है- ‘मधु’र क्रांति. इस क्रांति के पीछे विलुप्त हो रही सबर जनजाति की महिलाऐं हैं. इन्होंने जंगल की गहराई से आत्मनिर्भरता की मीठी राह निकाली है.
खोखरो गांव के 45 सबर परिवारों ने दिखायी राह
हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर से सटे बोड़ाम प्रखंड के छोटे से गांव खोखरो गांव की. इस छोटे से गांव की 45 सबर परिवारों ने वो कर दिखाया है, जो किसी आंदोलन से कम नहीं. सदियों से जंगलों पर निर्भर इस आदिम जनजाति समूह के परिवारों ने शहद संग्रहण को पारंपरिक गतिविधि से आगे बढ़ाकर व्यवस्थित-व्यापारिक उद्यम में बदल डाला है.
सालों से NTFP पर आधारित रहा है सबर का जीवन
इसके साथ ही शुरू हुई है बोड़ाम (‘Boram Honey’) की ‘मधु’र क्रांति. सबर समुदाय का जीवन सालों से NTFP (महुआ, पत्ता, झाड़ू और विशेषकर वन शहद) पर आधारित रहा. ये लोग हर साल लगभग 2 टन शहद एकत्र करते थे, लेकिन उचित मूल्य नहीं मिलता था. इसके भंडारण की व्यवस्था नहीं थी. फलस्वरूप इनकी अथक मेहनत बेकार हो जाती थी.

सरकारी पहल – PM-JANMAN और VDVK की स्थापना
वर्ष 2024 में PM-JANMAN योजना के अंतर्गत खोखरो गांव में वन धन विकास केंद्र (VDVK) की स्थापना हुई. 16 सितंबर 2024 को योजना की शुरुआत के साथ सबर समुदाय के सदस्यों को शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण दिया गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रशिक्षण और उपकरणों से आयी आत्मनिर्भरता
महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से शहद संग्रहण, हाइजीन, फिल्टरेशन और पैकेजिंग का प्रशिक्षण दिया गया. 30 परिवारों को आवश्यक उपकरणों की किट (कुल्हाड़ी, डावली, फनल, ग्लव्स, हेलमेट, जार आदि) दी गयी. इससे उनकी सहभागिता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई.

Boram Honey – एक ब्रांड, एक पहचान
Boram Honey ब्रांड के आकर्षक लेबल, सुरक्षित पैकेजिंग और गुणवत्ता ने इसे एक खास पहचान दिलायी है. तेजस्विनी महिला किसान उत्पादन समूह FPO और 16 Joint Liability Groups (JLGs) के माध्यम से शहद की संगठित बिक्री शुरू हुई. इससे न केवल उत्पाद को उचित मूल्य मिला, बल्कि समुदाय की बाजार तक सीधी पहुंच भी बनी.
भविष्य की तैयारी – जैविक खेती और B-Box वितरण
आने वाले दिनों में B-Box के जरिये मधुमक्खी पालन को और बढ़ावा देने की योजना है. इससे शहद उत्पादन बढ़ेगा और परागण के जरिये जैविक खेती को भी बल मिलेगा. इससे वन और कृषि में संतुलन बना रहेगा.

जंगल से आत्मनिर्भरता तक का सफर
‘Boram Honey’ की सफलता सिर्फ शहद बेचने की कहानी नहीं है. यह एक समुदाय के संघर्ष, सीख और संगठन के जरिये आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती यात्रा की कहानी है. खोखरो के सबर परिवारों ने दिखा दिया कि अगर अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो जंगल की गहराई से भी आत्मनिर्भरता की मीठी राह निकल सकती है.
इसे भी पढ़ें
आज 10 जून को कहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में क्या है रेट, यहां चेक करें
चतरा पुलिस ने अर्जुन गंझू को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, जमीन खोदकर निकाला गोलियों का जखीरा
“झारखंड के हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी फरार, कमेटी गठित
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




