ePaper

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: चौथे हफ्ते भी धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 23वें दिन की कमाई देख उड़ जाएंगे जोश

Updated at : 28 Dec 2025 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 23

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. चौथे हफ्ते यानी 23वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. फिल्म की रफ्तार देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अभी बॉक्स ऑफिस पर लंबा टिकने वाली है.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार ऐसी है कि हर दिन नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में कदम रखते ही साफ कर दिया कि अभी इसका सफर लंबा है.

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक करीब 668 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में इसका आंकड़ा 1002 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

23वें दिन की कमाई कैसी रही?

चौथे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को दर्शकों की संख्या फिर बढ़ी और फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये और जोड़ लिए. इसके साथ ही भारत में ‘धुरंधर’ की कुल कमाई 668 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी’ से लेकर हॉलीवुड की बड़ी पेशकश जेम्स कैमरन की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ तक, सभी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इसके बावजूद ‘धुरंधर’ की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी.

विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का क्रेज देखने लायक है. शनिवार तक फिल्म ने भारत में 777 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म को करीब 225 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. इस तरह कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1002 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दमदार एक्शन, इमोशन से भरी कहानी, रणवीर सिंह का इंटेंस किरदार और अक्षय खन्ना की मजबूत मौजूदगी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. यही कारण है कि वीकडेज में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar की सफलता पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘विदेशों से लोग मुझे फोन कर रहे हैं’

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 22: ‘धुरंधर’ के आगे टिकना हुआ मुश्किल, 22 दिनों में ‘जवान’ के बाद इन दो मेगा फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola