बंगाल के जगाछा में 5 बेजुबान जानवरों को जिंदा जलाया, सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी पुलिस

यहीं पर कुत्ते के 5 बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. फोटो : प्रभात खबर
5 Puppies Burnt Alive in Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आयी है. कुत्ते के 5 बच्चों को कुछ लोगों ने मिलकर जिंदा जला दिया. कुत्ते के बच्चों के रोने की आवाज से परेशान लोगों ने कार से पेट्रोल निकालकर इन बेजुबान जानवरों के ऊपर छिड़का और आग लगा दी. पशु प्रेमियों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. पुलिस जांच में जुटी है.
Table of Contents
5 Puppies Burnt Alive in Bengal| हावड़ा (पश्चिम बंगाल), कुंदन झा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जगाछा थाना क्षेत्र में 5 बेजुबान जानवरों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुट गयी है. जगाछा थाना क्षेत्र के हाटपुकुर इलाके में कुछ लोगों ने मिलकर शनिवार को कुत्ते के 5 बच्चों को जिंदा जला दिया.
दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग
इस घटना की खबर मिलते ही पशु प्रेमियों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की. इस बाबत पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त कर ली है. ये सभी फरार हैं.
5 Puppies Burnt Alive in Bengal: हाटपुकुर इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के पास हुई घटना
घटना शुक्रवार देर रात हाटपुकुर इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स से कुछ दूरी पर हुई. पुलिस ने बताया कि काफी ठंड होने के कारण पिछले कुछ दिनों से ये 5 पिल्ले और उनकी मां रो रही थी. रोने की आवाज से कॉम्प्लेक्स के कुछ लोग तंग आ गये थे. शुक्रवार की रात को इन लोगों ने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर कुत्ते के 5 बच्चों पर छिड़क दिया और आग लगा दी. सभी 5 पिल्ले वहीं जलकर मर गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिल्लों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर जले हुए पिल्लों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय निवासी और पशु प्रेमी सम्राट मुखर्जी ने कहा कि ऐसी बर्बर घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को कानून कड़ी सजा दे. एक सभ्य समाज में इस तरह की अमानवीय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




