पूर्वी सिंहभूम के मंदिर से चोरी मामले में युवती समेत 2 गिरफ्तार

चोरी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग. फोटो : प्रभात खबर
Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले में एक मंदिर से घंटी और अन्य सामानों की चोरी मामले में पुलिस ने युवती समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने यह जानकारी दी. ये गिरफ्तारियां मानगो थाना क्षेत्र से हुई हैं. एक व्यक्ति अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले में हनुमान वाटिका मंदिर से सामान चुराने और पिछले महीने जुलाई में चराये गये सामान को खरीदने के आरोप में 11 अगस्त (सोमवार) को एक युवती सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में 20 जुलाई को मामला दर्ज होने के बाद जांच के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस टीम ने पाया कि 20 जुलाई को तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर 2 पहिया वाहन पर सवार 2 व्यक्ति नरसिंहगढ़ गांव स्थित मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर टंगी एक घंटी, वहां से 4 प्लेट, एक लैंप सहित अन्य सामान चुरा लिये.
मानगो थाना क्षेत्र से युवती समेत 2 गिरफ्तार
पुलिस ने इस संबंध में मानगो के जवाहरनगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. ग्रामीण एसपी गर्ग ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की दुकान से वह सामान बरामद कर लिया, जो मंदिर से चोरी किया गया था. पुलिस ने उस युवती को भी मानगो के दाईगुट्टू से गिरफ्तार कर लिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपराध में इस्तेमाल दोपहिया वाहन जब्त
गर्ग ने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किये गये दोपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि इस मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
रघुवर दास की बहू विधायक पूर्णिमा साहू पहुंचीं शिबू सोरेन के गांव नेमरा, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि
मौसम विभाग ने एक के बाद एक 4 येलो अलर्ट जारी किये, इन जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
Viral Video: लड़की ने लड़के से कहा- कोई खर्च नहीं, फायदा ही फायदा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




