Jamshedpur News अंचल कार्यालय ने खासमहल में 2.6 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
Updated at : 29 Dec 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को जमशेदपुर अंचल कार्यालय की टीम ने परसुडीह खासमहल के पीछे सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाया.
विज्ञापन
जेसीबी से बाउंड्री को तोड़ने के बाद लगाया गया सरकारी बोर्ड
Jamshedpur News :
जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को जमशेदपुर अंचल कार्यालय की टीम ने परसुडीह खासमहल के पीछे सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाया. टीकेएम प्लॉट के खेसरा संख्या-539 और 650 पर करीब 2 एकड़ 6 डिसमिल भूखंड पर अखिलेश सिंह नामक व्यक्ति द्वारा सीमेंट स्लैब लगाकर चहारदीवारी किया जा रहा था. अंचल कार्यालय ने पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थित में उसे जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया. अंचल कार्यालय से पहले भी चेतावनी दी गयी थी. बावजूद इसके वह उक्त भूखंड पर जबरन चहारदीवारी करने का प्रयास किया जा रहा था. अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि अखिलेश सिंह को सरकारी जमीन का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी थी. रविवार को अंचल कार्यालय का टीम ने जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटाया. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद उक्त भूखंड पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि कोई उस भूखंड पर दोबारा अतिक्रमण ना करे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




