पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री और नेताओं ने जताया शोक
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 May 2026 2:02 PM
Madhav Lal Singh: गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से झारखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
Madhav Lal Singh: गोमिया के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया. रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. माधव लाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
हेमंत सोरेन ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर शोक संदेश साझा किया. उन्होंने ने लिखा- गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. स्व माधव बाबू का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि पूर्व मंत्री स्व श्री माधव लाल सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन.
पूर्व मंत्री स्व श्री माधव लाल सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 13, 2026
दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन! https://t.co/DF0o7EkPCb
इंदर सिंह नामधारी ने शोक व्यक्त किया
झारखंड विधान सभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने भी शोक जताया. उन्होंने कहा कि माधव लाल जी के निधन की सूचना पाकर मैं काफी मर्माहत हुआ हूं. उन्होंने कहा कि जब झारखंड राज्य का निर्माण हुआ तो पहले मंत्री मण्डल में माधव लाल सिंह जी परिवहन मंत्री बने. उनके स्वभाव से मैं बहुत प्रभावित रहा. मैं स्पीकर रहा था उस समय. उनका भाषण भी पूरा बैलेंस रहता था. कोई दलीय राजनीति का उनपर असर नहीं था और विशुद्ध प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे. उन्होंने आगे कहा कि मैं उनके घर पर भी गया हूं क्योंकि कभी कभी ट्रेन पकड़ते थे तो उनका घर भी नजदीक में था. इंदर सिंह नामधारी ने अपनी व्यथा प्रकट करते हुए कहा कि एक सज्जन और साफ दिल का पॉलिटिशियन हमारे बीच से उठ गया इसके लिए मैं अपनी व्यथा प्रकट करता हूं.
सरयू राय ने जताया दुख
विधायक सरयू राय ने भी निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत दुख हो रहा है कि वे नहीं रहे. माधव लाल जी राजनीति में एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनका कोई समांतर नहीं है. वे गरीब और कमजोर लोगों के हक की लिए लड़ते रहते थे. उन्होंने कहा कि माधव बाबू में और आज के राजनीतिज्ञों में आकाश पाताल का अंतर है. माधव लाल सिह को याद करते हुए सरयू राय ने कहा कि उनका अपनी बात को वे दिलेरी के साथ कहते थे. उनका व्यक्तित्व भी बहुत ज्यादा आकर्षक था.
रवींद्र नाथ महतो ने जताया दुख
झारखंड विधान सभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने माधव लाल सिंह ने निधन पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री माधव लाल जी के निधन की दुखद सूचना मिली है. माधव बाबू जमीन से जुड़े, कर्मठ जनप्रतिनिधि थे. गरीबों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे. भगवान इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करे.
रवींद्र पाण्डेय ने शोक व्यक्त किया
गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पाण्डेय ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जब उन्हें माधव लाल सिंह के निधन की जानकारी मिली तो मैं हृदय से टूट गया. वो मेरे लिए पिता तुल्य थे. उन्होंने कहा कि गरीबों की बात उठाने वाला व्यक्ति अब नहीं है. कोयलांचल और झारखंड में शोक की लहर है.
इनके अलावा माधव लाल सिंह के निधन पर कल्पना मुर्मू सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, कुमार जयमंगल सिंह, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा आदि ने भी शोक व्यक्त किया है.
यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद
यह भी पढ़ें: गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए