मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष टुटू बोस नहीं रहे, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि, खेल जगत में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

मोहन बागान क्लब के टेंट में टुटू बोस को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. इनसेट में स्वपन साधन बोस.

Mohun Bagan Ex President Tutu Bose Dies: मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस (टुटू बोस) का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्लब में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जानें आधुनिक मोहन बागान को गढ़ने वाले इस महान प्रशासक के बारे में किसने क्या कहा.

विज्ञापन

Mohun Bagan Ex President Tutu Bose Dies: मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस (79 वर्ष) का निधन हो गया है. दुनिया प्यार से उन्हें ‘टुटू बाबू’ कहती थी. मंगलवार रात करीब 11:45 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. बुधवार को विधानसभा में शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सीधे मोहन बागान क्लब के टेंट में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. टुटू बोस के जाने से बंगाल के खेल जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया.

विज्ञापन

शपथ लेने के तुरंत बाद क्लब पहुंचे मुख्यमंत्री, दी पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रोटोकॉल से हटकर खेल के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखायी. उन्होंने क्लब के टेंट में टुटू बोस के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा- मैं राज्य सरकार की ओर से इस महान खेल प्रशासक को नमन करने आया हूं. सीएम ने कहा कि टुटू बाबू ने स्वामी विवेकानंद के ‘आगे बढ़ते रहो’ के मंत्र को आत्मसात किया था. उन्होंने न केवल क्लब को चलाया, बल्कि भविष्य के प्रशासकों की एक नयी पीढ़ी भी तैयार की.

खेल जगत का योद्धा और आधुनिक मोहन बागान के शिल्पकार

टुटू बोस का मोहन बागान से करीब 3 दशक का रिश्ता रहा. मोहन बागान को आधुनिक रूप देने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में उनकी भूमिका अतुलनीय थी. उन्होंने सचिव से लेकर अध्यक्ष तक के पदों पर रहते हुए क्लब को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया. राज्य के खेल मंत्री नीशीथ प्रमाणिक ने उन्हें खेल जगत का योद्धा बताया.

इसे भी पढ़ें : बीसीसीआई ने मोहन बागान की टीम को किया सम्मानित

बोस के पोते ने फेसबुक पर दी निधन की जानकारी

स्वपन साधन बोस के पोते अरिनजॉय बोस ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने टुटू बोस को एक उत्कृष्ट प्रशासक और परिवार का सबसे बड़ा सहारा बताया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mohun Bagan Ex President Tutu Bose Dies: मैदान क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

जैसे ही टुटू बोस के निधन की खबर फैली, कोलकाता के फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अधिकारियों और राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आखिरी समय तक कम नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें

मैड्रिड में ममता बनर्जी ने बंगाल फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ला लीगा से किया समझौता

आइएसएल : जमशेदपुर एफसी ने मोहन बागान को बराबरी पर रोका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola