Jamshedpur News : टेल्को : नानी का गहना और रुपये लेकर युवक फरार, पुलिस से शिकायत

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टेल्को थानांतर्गत जेम्को महानंद बस्ती की रहने वाली निर्मला देवी ने अपने नाती आकाश कुमार ठाकुर के खिलाफ घर से गहने और 50 हजार रुपये लेकर फरार होने की लिखित शिकायत टेल्को थाना में की है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टेल्को थानांतर्गत जेम्को महानंद बस्ती की रहने वाली निर्मला देवी ने अपने नाती आकाश कुमार ठाकुर के खिलाफ घर से गहने और 50 हजार रुपये लेकर फरार होने की लिखित शिकायत टेल्को थाना में की है. निर्मला देवी ने बताया कि आकाश कुमार ठाकुर उनकी बड़ी बेटी का बेटा है. वह उसके साथ ही रहता है. लेकिन अब वह उसकी बदमाशी और प्रताड़ना से तंग हो गयी है. वह बात-बात पर उसके साथ मारपीट करता है.

उन्होंने बताया कि आकाश पूर्व में जेल भी जा चुका है. आठ मई को वह अलमारी से गहने और 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया. कई बार उसकी फोन पर बात हुई, लेकिन अब उसने फोन बंद कर दिया है. इसके बाद उन्होंने टेल्को पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola