Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर
रागी सूजी उपमा AI generated image
Ragi Suji Upma Recipe: रागी सूजी उपमा एक आसानी से बनने वाला, हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट है जिसे आप 15 से 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे सिर्फ ब्रेकफास्ट में नहीं बल्कि शाम के नाश्ते और लाइट डिनर के तौर पर भी बना सकते हैं.
Ragi Suji Upma Recipe: आज के समय में अगर देखा जाए तो हर किसी को ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश रहती है जो न सिर्फ हेल्दी हो बल्कि टेस्टी भी हो. हेल्दी और न्यूट्रिशियस सिर्फ हमारी सुबह को नहीं बल्कि पूरे दिन को बेहतर बना देता है. अगर आप भी एक ऐसे ही ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो रागी सूजी उपमा आपके लिए सबसे बेहतरीन चॉइस है. बता दें यह एक सिंपल उपमा नहीं है बल्कि रागी और फ्रेश सब्जियों का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. जब आप इस डिश को घर पर बनाते हैं तो आपके शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी दूर होती है. इसके अलावा इसका जो स्वाद होता है वह सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि आप इसे 20 मिनट से भी कम समय में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं रागी सूजी उपमा बनाने की आसान रेसिपी.
रागी सूजी उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- रागी सूजी – 1 कप
- पानी – 2.5 कप
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- गाजर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
- मटर – 2 बड़े चम्मच
- करी पत्ते – 6 से 7
- राई – 1 छोटा चम्मच
- सरसों का तेल या नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू – 1 का रस
- हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
रागी सूजी उपमा बनाने की रेसिपी
- रागी सूजी उपमा बनाने के लिए सबसे पहले रागी सूजी को हल्का सा भून लें. इसे केवल 2 से 3 मिनट मीडियम आंच पर भूनना चाहिए ताकि इसका कच्चापन दूर हो जाए और खुशबू आने लगे.
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई डालें और जब यह चटकने लगे, तो हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालें. अब बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें.
- अब इसमें गाजर और मटर डालें और 2 से 3 मिनट के लिए सब्जियों को हल्का सा भूनें.
- इसके बाद भुनी हुई रागी सूजी में धीरे-धीरे पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठली न बने. अब इसमें नमक डालकर उबाल आने दें.
- जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और ढककर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं.
- जब उपमा गाढ़ा और सॉफ्ट हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं. लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
- रागी सूजी उपमा को आप नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










