Rice Flour Upma Recipe: चावल के आटे से बना यह उपमा देगा मुंह को स्वाद और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त
चावल के आटे से बना उपमा AI generated image
Rice Flour Upma Recipe: राइस फ्लोर उपमा एक आसान, हेल्दी और मिनटों में बनने वाली रेसिपी है. इसकी खास बात है कि आप इसे काफी कम सामग्री में भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप कुछ यूनिक और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं तो राइस फ्लोर उपमा आपके लिए बेस्ट चॉइस है.
Rice Flour Upma Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह का ब्रेकफास्ट खाकर तंग आ चुके हैं तो आपके लिए चावल के आटे से बना उपमा बेस्ट चॉइस है. यह एक यूनिक, काफी ज्यादा लाइट और मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी है. इस डिश को साउथ इंडिया में तो काफी ज्यादा पसंद किया जाता है लेकिन अब इसे बाकी जगहों पर भी काफी चाव के साथ बनाया और खाया जा रहा है. अगर आपको गेहूं के आटे से परहेज है तबतो आपको इस डिश को जरूर ट्राई करना चाहिए. यह ग्लूटन फ्री होती है और इसे डाइजेस्ट करना भी काफी ज्यादा आसान होता है. खाने में ये उपमा काफी ज्यादा टेस्टी होता है और यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है. आप इसे सिर्फ सुबह के नाश्ते में नहीं बल्कि लाइट डिनर के तौर पर भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे तैयार करने की सबसे आसान रेसिपी.
राइस फ्लोर उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- चावल का आटा – 1 कप
- पानी – 2 कप
- तेल – 2 टेबलस्पून
- राई – 1 टीस्पून
- जीरा – आधा टीस्पून
- करी पत्ता – 8 से 10
- हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी – एक चौथाई टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1 टीस्पून
- हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
राइस फ्लोर उपमा बनाने की रेसिपी
- राइस फ्लोर उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें गांठें न रहें.
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर जब ये गर्म हो जाए तो इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो जीरा और करी पत्ता डालें.
- इसके बाद हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर प्याज को हल्का गोल्डन होने तक भून लें. इसके बाद हल्दी और नमक डालकर इसे अच्छे से मिलाएं.
- तैयार किया हुआ चावल के आटे का घोल धीरे-धीरे कढ़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि उपमा चिपके नहीं.
- इसके बाद मीडियम आंच पर इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं. बता दें जैसे-जैसे उपमा गाढ़ा होता जाएगा, इसे चलाते रहना जरूरी है.
- जब उपमा अच्छी तरह पक जाए और कढ़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें.
- लास्ट में नींबू का रस डालें और हरे धनिए से गार्निश करें.
- राइस फ्लोर उपमा को आप नारियल की चटनी, हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Rice Flour Papad Recipe: घर पर बनाएं लाइट और क्रिस्पी चावल के आटे के पापड़, हर हाउसवाइफ को आनी चाहिए यह आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










