ED Raid : छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा, मचा हड़कंप, जानें किस मामले में हुई छापेमारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2025 10:06 AM
छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी (File Photo)
ED Raid : छत्तीसगढ़ में ईडी ने छापा मारा है. भारतमाला परियोजना भूमि अधिग्रहण मामले में ईडी की छापेमारी हुई है. जानकारी के अनुसार, रायपुर और महासमुंद में नौ ठिकानों पर तलाशी ली गई.
ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि राज्य की राजधानी रायपुर और महासमुंद में कम से कम नौ परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह मामला भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भुगतान में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है.
सूत्रों ने बताया कि हरमीत सिंह खनूजा, उनके कथित सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और जमीन मालिकों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 26,000 किलोमीटर लंबे आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है जिनके स्वर्णिम चतुर्भुज (जीक्यू) और उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम (एनएस-ईडब्ल्यू) गलियारों के साथ मिलकर सड़कों पर अधिकतर माल ढुलाई का भार वहन करने की उम्मीद है.
Enforcement Directorate's Raipur zonal office is conducting search and seizure action at nine premises in Raipur and Mahasamund in Chhattisgarh. This search operation is being conducted in connection with an investigation into alleged irregularities in the payment of compensation…
— ANI (@ANI) December 29, 2025
रायपुर और महासमुंद में नौ ठिकानों पर तलाशी
न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में नौ ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है. यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है. ईडी अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान हरमीत सिंह खनूजा, उनके सहयोगियों, संबंधित सरकारी अधिकारियों और कुछ जमीन मालिकों से जुड़े परिसरों पर चल रहा है. जांच एजेंसी इस मामले में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : ED Raid : ईडी आ गई, साहेब ने ईडी भेज दी, बोले भूपेश बघेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










