बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान से मिले ओम बिरला, प्रधानमंत्री पीएम मोदी का दिया न्योता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Feb 2026 9:39 PM

विज्ञापन

ओम बिरला ने तारिक रहमान को दिया पीएम मोदी का न्योता

India Bangladesh Relation: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए. रहमान से मुलाकात के के दौरान ओम बिरला ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई दी साथ ही पीएम मोदी की ओर से भारत दौरे का न्योता दिया.

विज्ञापन

India Bangladesh Relation: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार (17 फरवरी) को बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की. ओम बिरला ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत यात्रा का न्योता दिया है. तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में ओम बिरला के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तारिक रहमान को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया. बिरला ने कहा ‘‘भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिए बांग्लादेश के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है.’’ यह मुलाकात भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य में सहयोग को और विस्तार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

कई और देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिले बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश में ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे समेत कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की. मंगलवार को शपथग्रहण के लिए ढाका पहुंचने पर बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा था “तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा.”

संबंध सुधार की दिशा में भारत की पहल

तारिक रहमान ने पहली बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है. उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की जगह ली, जिन्होंने पिछले 18 महीनों तक देश का नेतृत्व किया. मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान ढाका और नई दिल्ली के बीच संबंधों में काफी तनाव देखने को मिला और दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में गिरावट आई. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश में बने राजनीतिक हालात के बीच मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उनके नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने देश का प्रशासन संभाला. अब तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के साथ बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है. पीएम मोदी ने उन्हें न्योता देकर यह साफ कर दिया है कि भारत संबंध सुधारने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है.

पीएम मोदी को मिला था शपथ ग्रहण में आने का न्योता

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनावों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं.

देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola