ED Raid : ईडी आ गई, साहेब ने ईडी भेज दी, बोले भूपेश बघेल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Jul 2025 7:50 AM

विज्ञापन

Bhupesh Baghel/ ED Raid

ED Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी शुक्रवार सुबह शुरू हुई है. इस संबंध में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी.

विज्ञापन

ED Raid : छत्तीसगढ़ के  पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा– ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अदाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.

जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी शुक्रवार सुबह शुरू हुई है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले से संबंधित जांच के तहत यह कार्रवाई की, लेकिन फिलहाल छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

शराब घोटाले का क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि राज्य में एक संगठित शराब सिंडिकेट एक्टिव था, जिसमें अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोग शामिल थे. इस घोटाले से करीब 2161 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हुई. ईडी ने यह भी पाया कि तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने इस घोटाले की कमाई से मोटी नकद राशि पहुंचाई जाती थी. घोटाला सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था.

बघेल ने पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 जुलाई को रायगढ़ जिले के तमनार तहसील का दौरा कर कोयला खदान परियोजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के पेड़ों की कटाई की जा रही है. बघेल ने राज्य सरकार पर आदिवासियों के अधिकारों को कुचलने और कोयला खदानों को उद्योगपति गौतम अदाणी को सौंपने का भी आरोप लगाया.

बघेल ने कहा कि राज्य की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को अदाणी समूह को सौंपने की होड़ लगी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola