ePaper

अगले 48 घंटे में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी, जानिए आपके राज्य के मौसम का हाल

Updated at : 17 Feb 2026 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

बर्फबारी और बिजली की चेतावनी

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 फरवरी को हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है. इसके असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक

  • 17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
  • 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में और 18 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में दिख सकता है. इस दौरान बारिश के साथ कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

कितना रह सकता है न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 3 डिग्री सेल्सिस की बढ़ोतरी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. आईएमडी के मुताबिक अगले 3 दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola