कृषकों को पशुपालन से भी जोड़ें, कल्याणकारी योजनाओं से योग्य व्यक्ति को लाभ तक पहुंचायें

Updated at : 12 Jul 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
कृषकों को पशुपालन से भी जोड़ें, कल्याणकारी योजनाओं से योग्य व्यक्ति को लाभ तक पहुंचायें

उप विकास आयुक्त की पशुपालन, उद्यान, कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं पशुपालन विकास की अन्य योजनाओं से कृषकों को जोड़ें, जिससे आय का अतिरिक्त स्रोत सृजित हो सके. साथ ही योग्य व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाये. उक्त बातें उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए कही. वे कृषि, पशुपालन एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक में सभी विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत शत प्रतिशत (2227) एस्क्रो खाता सात दिनों के अंदर खोलना सुनिश्चित करें. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लाभुकों का सात दिनों के अन्दर 90 प्रतिशत वितरण एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 के लाभुकों का 15 दिनों के अंदर 60 प्रतिशत वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. शेड निर्माण से संबंधित योजना के सभी लाभुकों से आवासन संबंधित सहमति पत्र प्राप्त करते हुए वितरण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिया गया. कृषि के बेहतर तकनीक व अनुभव साझा करने के लिए कृषि विभाग के प्रगतिशील किसान, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चिह्नित किसान, बिरसा हरित ग्राम योजना में बेहतर कार्य करने वाले किसान तथा जेएसएलपीएस के जोहार योजना से जुड़े किसानों के लिए 20 जुलाई को एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उद्यान, सहकारिता, कृषि विभागीय योजनाओं की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, योजनाओं से जुड़े प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए योग्य लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं सभी भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola