Jamshedpur News : मारपीट व तोड़फोड़ में बिष्टुपुर और साकची थाना में केस दर्ज

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 12:53 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में डीसी लाउंज के मालिक दिलीप कुमार ने साकची और बिष्टुपुर थाना में केस दर्ज कराया है. सोमवार को हुई वारदात के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

विज्ञापन

डीसी लाउंज के मालिक ने अज्ञात 70 से 80 लोगों को बनाया आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :

मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में डीसी लाउंज के मालिक दिलीप कुमार ने साकची और बिष्टुपुर थाना में केस दर्ज कराया है. सोमवार को हुई वारदात के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिष्टुपुर थाना में दिलीप कुमार ने अज्ञात 70 से 80 लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. इसके अलावा दुकान में रखे 30 हजार रुपये नगद व अन्य सामान जबरन ले जाने का आरोप लगाया है. दिलीप कुमार के अनुसार दुकान में 17 से 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गयी है. हमलावरों ने पहले साकची में मेरे साथ मारपीट की. इसकी शिकायत करने जब साकची थाना पहुंचे, तो थाना के बाहर उनलोगों ने पुन: हमला किया. कुछ समय बाद हमलावर बिष्टुपुर स्थित दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की. पुलिस हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. पुलिस के अनुसार तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. दुकान व आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

डीसी लाउंज में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई करे पुलिस : विहिप

विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कहा कि उपद्रवियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये. पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर के कार्यकर्ता डीसी लाउंज के व्यवस्थापक को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

सांसद और विधायक की चुप्पी समझ से परे : विकास सिंह

भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि डीसी लाउंज में हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हमलावरों में पुलिस का तनिक भी भय नहीं है. विकास सिंह ने कहा कि इस मामले में सांसद और विधायक की चुप्पी समझ से परे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola