Jamshedpur News : जुबिली पार्क में झालमूड़ी बेचने वालों के समर्थन में उतरी भाजपा, आंदोलन की चेतावनी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 24 Sep 2025 1:00 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : जुबिली पार्क में झालमूड़ी बेचने वाले गरीबों के साथ टाटा स्टील यूआइएसएल कर्मियों (पूर्व में जुस्को) की दबंगई और मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

जुस्को कर्मियों पर गुंडागर्दी का आरोप

Jamshedpur News :

जुबिली पार्क में झालमूड़ी बेचने वाले गरीबों के साथ टाटा स्टील यूआइएसएल कर्मियों (पूर्व में जुस्को) की दबंगई और मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. झालमूड़ी और चाय बेचकर आजीविका चलाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों के साथ टीयूआइएसएल की एसआरटी टीम द्वारा मारपीट व महिलाओं से भी अभद्रता का आरोप है. मंगलवार को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह व अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की. भाजपा नेताओं ने घटनास्थल से ही जुस्को के वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि यदि आगे गरीब को जुबिली पार्क में रोजी-रोटी कमाने से रोका गया, तो जोरदार आंदोलन खड़ा किया जायेगा. साथ ही दोषी सुरक्षा कर्मियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की गयी.

तीन दशकों से झालमूड़ी बेच रहे लोगों को इससे रोकना उचित नहीं

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि तीन दशकों से रोजगार के रूप में झालमूड़ी बेच रहे लोगों को इससे रोकना किसी भी सूरत में उचित नहीं है. गरीबों की आजीविका पर कुठाराघात और उन पर लाठियां बरसाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने टाटा स्टील की सहयोगी टीयूआइएसएल की मंशा पर सवाल करते हुए कहा कि आखिर गरीबों को बेरोजगार कर उनके पेट पर क्यों लात मारा जा रहा है. इस दौरान चिंटू सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, किशोर ओझा, उज्जवल सिंह, राकेश दुबे, दीपक तिवारी, मनोज सिंह, राज सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola