Jamshedur news. एमजीएम : पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य रांची में करेंगे प्रदर्शन
Updated at : 12 Apr 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश पर भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई
विज्ञापन
Jamshedur news.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में रविवार को पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित छात्रों ने पारा मेडिकल संस्थान की बुनियादी सुविधा आधारभूत संरचना व पाठ्यक्रम को लेकर चर्चा की. वहीं सदस्यों ने कहा कि सरकार को हर हाल में छात्रावास देना होगा. उन लोगों ने बताया कि पिछले दिनों छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के काफिला को रोका था. उस समय दोनों मंत्रियों द्वारा उपायुक्त को निर्देशित करते हुए आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उस पर किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई. सरकार और आला अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए छात्रों ने स्वास्थ्य सचिवालय नेपाल हाउस रांची जाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो ने कहा कि यह लड़ाई वर्षो पुरानी हैं. छात्रों और पारा मेडिकलकर्मियों की हर समस्या का समाधान करने के लिए संघर्ष किये हैं, आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




